गुड़गांव, मार्च 16 -- सोहना। स्थानीय अग्निशमन विभाग के पास आग बुझाने के लिए एक बूंद पानी तक उपलब्ध नहीं है। अभी तक विभाग को आसपास की कंपनियों और सोसाइटियों से जो पानी की मदद मिल रही थी, वह भी अब बंद होने लगी है। इसके चलते अग्निशमन विभाग के सामने गहरा जलसंकट खड़ा हो गया है। आगामी दिनों में रबी की फसल की कटाई और बढ़ते तापमान के कारण आगजनी की घटनाएं बढ़ने की आशंका है, जिससे निपटना विभाग के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है। किसानों द्वारा रबी के मौसम में बिजाई की गई गेहूं और सरसों की फसल कटाई का समय नजदीक आ गया है। इस दौरान गर्मी का तापमान बढ़ने से आगजनी की घटनाएं होने की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं। अग्निशमन विभाग हर साल फसल कटाई के दौरान करीब 50 से 60 आगजनी की घटनाओं पर काबू पाता है। इसके अलावा पूरे साल में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में होने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.