सोहना कृषि सहकारी समिति में कर्मचारियों का भारी टोटा, 4.22 करोड़ रुपये की ऋण वसूली अटकी
गुड़गांव, मार्च 22 -- सोहना, संवाददाता। सोहना प्राथमिक कृषि सहकारी समिति में कर्मचारियों की भारी कमी के कारण कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। कर्मचारियों के अभाव में समिति को बांटे गए ऋण (कर्ज) की समय पर वसूली करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि पूरी समिति का कामकाज मात्र एक बाबू और एक विक्रेता के सहारे चल रहा है, जबकि 4601 कर्जदारों से 4 करोड़ 22 लाख 61 हजार रुपये की राशि अभी भी वसूल की जानी बकाया है। अनाज मंडी स्थित समिति के खंड कार्यालय और इसके अधीन आने वाले बिक्री केंद्रों पर पिछले कई वर्षों से कर्मचारियों के पद खाली पड़े हैं। समिति के अधिकार क्षेत्र में कुल पांच बिक्री केंद्र आते हैं, जिनमें अलीपुर, सांप की नंगली, सोहना, खाइका और खेड़ला शामिल हैं। इन पांचों केंद्रों को सुचारू रूप से चलाने के लिए प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.