गुड़गांव, जून 13 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों के उपलक्ष्य में 20 जून तक जनजागरण व प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। रोजगार विभाग ने युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा विभिन्न स्वरोजगार व कौशल विकास योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से रोजगार मेले का आयोजन करेगा। मंडल रोजगार कार्यालय गुरुग्राम तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर 15 जून को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सोहना परिसर तथा 16 जून को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम में रोजगार मेले लगाया जाएगा। इन मेलों में निजी क्षेत्र की 30 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। यह भी पढ़ें- पुन्हाना आईटीआई में 16 को रोजगार मेला लगेगा रोजगार के साथ कौशल विकास और स्वरोजगार योजनाओ...