सीवान, जून 8 -- सिसवन, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के साईपुर चरगछुली गांव में घर के आंगन में सो रहे सोहनलाल हत्याकांड में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच तेज कर दी हैं। एफआइआर मृतक सोहनलाल की पत्नी बसंती देवी ने दर्ज कराई है। जिसमें तीन अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस को दिए आवेदन में घटना के कारण का कोई खुलासा नहीं किया गया है।

जांच की प्रक्रिया जिला पुलिस की पूरी टीम खुलासे को लेकर प्रयासत है। थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने कहा कि पुलिस टेक्निकल सेल से मिले साक्ष्य के आधार पर काम कर रही है। पुलिस डंप के जरीय मोबाइल लोकेशन का पता लगाकर उसकी सीडीआर निकालने में लगी है। जिले भर की पुलिस टीम इस मामले को सुलझाने में लगी हुई है। फिलहाल घटना के कारणो का खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन जल्द ही पुलिस आपराधियों तक पहुंच कर उनकी गिरफ्तारी कर लेगी।...