पलामू, मई 15 -- मेदिनीनगर/विश्रामपुर,हिटी। पलामू जिले के नावा बाजार थाने के सोहदाग खुर्द में शुक्रवार को दोपहर में अचानक आई आंधी-बारिश के दौरान वज्रपात हो जाने से एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन अन्य छात्राएं गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेजा गया है। मुखिया कमला देवी व सामाजिक कार्यकर्ता दामोदर चौधरी व अनूप कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों से मिलकर सांत्वना दिलाते हुए उन्हें उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी एक पेड़ के नीचे बैठे हुए थे, उसी दौरान अचानक आंधी-बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान वज्रपात हो जाने से 35 वर्षीया सुनीता देवी की मौत घटनास्थल पर हो गई। उनकी 10 वर्षीया बेटी डिम्पल कुमारी, जय सिंह की 12 वर्षीया बेटी रिंकी कु...