सीवान, दिसम्बर 17 -- गुठनी,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सोहगरा पूरब पट्टी गांव में नव-निर्मित उप-स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन मंगलवार की दोपहर प्रखंड प्रमुख विंध्यवासिनी नारायण सिंह ने फीता काटकर किया. उद्घाटन के साथ ही स्थानीय ग्रामीणों में हर्ष का माहौल रहा। लंबे समय से क्षेत्र में प्राथमिक चिकित्सा सुविधाओं के अभाव की समस्या बनी हुई थी. उप-स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से अब गांव व आसपास के टोले- बस्तियों के लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा उद्घाटन समारोह के दौरान प्रखंड प्रमुख ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि इस केंद्र के चालू होने से ग्रामीणों को टीकाकरण, प्रसूति सेवाएं, सामान्य बीमारियों का उपचार, दवाइयों की उपलब्धता और स्वास्थ्य पराम...