सीवान, जून 6 -- गुठनी, एक संवाददाता। प्रखंड के ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र सोहगरा धाम स्थित बाबा हंसनाथ मंदिर में शुक्रवार की शाम जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय एवं पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर तथा आसपास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान निर्देश निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी डॉ. विकास कुमार एवं थानाध्यक्ष सुनील कुमार को मंदिर परिसर और मुख्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं, इसलिए उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

सुविधाओं का ध्यान डीएम ने मंदिर परिसर में पर्याप्त म...