रामगढ़, मई 16 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला वन क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। पिछले एक माह से हर रोज हाथियों का झुंड किसी न किसी गांव में प्रवेश कर भारी नुकसान पहुंचा रहा है। शुक्रवार की रात सोसोकलां और सरलाकलां गांव में हाथियों का झुंड जमकर उत्पात मचाया है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। रात एक बजे के करीब हाथियों का झुंड सोसोकलां गांव में जमकर उत्पात मचाया। लोगों को हाथियों के गांव में प्रवेश करने की सूचना मिली तो अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए कच्चे मकान में रहने वाले लोग अपने परिवार के साथ घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। यह भी पढ़ें- गोला में हाथियों का आतंक जारी, दो ग्रामीण बाल बाल बचेहाथियों का नुकसान इस दौरान ...