देहरादून, जनवरी 19 -- देहरादून। यशग्रीन्स रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी माजरा देहरादून की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गत रविवार को संपन्न हुआ। इसमें विधायक विनोद चमोली के प्रतिनिधि के रूप में आशीष गिरी, मंडल अध्यक्ष भाजपा डॉ दिव्या नेगी ने प्रतिभाग किया। रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक शंकर सिंह नेगी ने समस्त पदाधिकारियों को सोसाइटी हित में कार्य करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अध्यक्ष दिनेश कुमार, उपाध्यक्ष इंदिरा कुकरेती, सचिव निधि जैन, कोषाध्यक्ष भवानी सिंह, सहसचिव ऋषिराज भारद्वाज, उप कोषाध्यक्ष नवल किशोर मैठाणी, कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.