बदायूं, मार्च 4 -- कादरचौक। बी-पैक्स बाराचिर्रा सोसाइटी, ईस्माईलपुर से सोलर सिस्टम की दो बैटरियां और इनवर्टर चोरी होने का मामला दर्ज किया गया है। सोसाइटी सचिव रंजीत कुमार पुत्र श्यामपाल सिंह निवासी गांव बुर्रा फरीदपुर कोतवाली उझानी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर में बताया गया कि 26 फरवरी की रात चोर सोसाइटी परिसर में घुसकर सोलर उपकरण चोरी कर ले गए। सुबह ड्यूटी पर पहुंचे एकाउंटेंट शाहबुद्दीन ने सामान गायब देखा और इसकी सूचना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...