गुड़गांव, मई 2 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। सेक्टर-102 के आरओएफ आलयास सोसाइटी निवासियों के साथ आरडब्ल्यूए ने शनिवार को बिल्डर कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया। निवासियों ने हाथों में पोस्टर लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। पोस्टर पर लिखा था कि निवासियों का हक वापस करो, ब्याज-मुक्त रखरखाव सुरक्षा (आईएफएमएस) का पैसा वापस करो, रखरखाव का हिसाब दो। निवासियों का आरोप है कि लगातार अधिक रखरखाव शुल्क देने के बावजूद खराब सेवाएं और पैसों के उपयोग पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती है। कई बार ईमेल, बैठक और संवाद के बावजूद बिल्डर की ओर से रखरखाव शुल्क का हिसाब नहीं दिया गया। लंबित संरचनात्मक व सुविधाओं की कमियों को दूर नहीं किया जा रहा है।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन सोसाइटी आरडब्ल्यूए के सचिव रंजन पांडा ने कहा कि हमारा विरोध पूरी तरह शांतिपूर्ण और क...