नोएडा, अप्रैल 9 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। ग्रेनो वेस्ट की पंचशील हायनिश सोसाइटी के टावर-12 के निवासियों में हाईकोर्ट के फैसले से खुशी है। कोर्ट ने प्राधिकरण को टावर-12 के 29 फ्लैट मालिकों की रजिस्ट्री प्रक्रिया 90 दिनों के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए हैं, जिन्होंने इस मामले में याचिका दायर की थी। सोसाइटी निवासी सौरभ ठुकराल ने बताया कि 12 टावरों में से दो टावर 11 और 12 की रजिस्ट्री पिछले कई वर्षों से लंबित है। टावर-12 में 150 से अधिक फ्लैट में लोग रहते हैं। न्यायालय का जो फैसला आया है वह केवल उन 29 फ्लैट मालिकों से संबंधित है, जिन्होंने इस मामले में याचिका दायर की थी। फ्लैट मालिकों द्वारा स्टाम्प ड्यूटी का भुगतान करने और वर्षों पहले पजेशन लेने के बावजूद तकनीकी कारणों से सब-लीज प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही थी। टावर 12 के कई निवासिय...