सोसाइटी में ही ट्रैफिक जाम! बेंगलुरु में घर से बाहर निकलने में ही लग रहे 30 मिनट
नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- बेंगलुरु में ट्रैफिक जाम की परेशानी अब घर के दरवाजे तक पहुंचती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक रेजिडेंशियल सोसाइटी के अंदर ही कारों की लंबी लाइन लगी दिखाई दे रही है। हालात ऐसे थे कि लोगों को सोसाइटी से बाहर निकलने में करीब 30 मिनट लग गए। यह वीडियो एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। उसने शनिवार दोपहर अपने कमरे से बाहर का नजारा रिकॉर्ड किया।घर से बाहर निकलने में ही लग रहे 30 मिनट! वीडियो में पहले महिला ने सोसाइटी के बाहर की सड़क दिखाया, जहां पहले से ही काफी ट्रैफिक था। लेकिन असली हैरानी तब हुई, जब कैमरा जूम करके सोसाइटी के अंदर किया गया। वहां भी बड़ी संख्या में कारें लाइन में खड़ी नजर आईं और लोगों को बाहर निकलने के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा था। पड़ोसी रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स के अंदर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.