सोसाइटी में सुविधाओं के लिए जुलूस निकाला
नोएडा, अप्रैल 19 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-75 के भूखंड संख्या-7 में बनी गार्डेनिया सोसाइटी के लोगों का आरोप है कि बिल्डर ने काम अधूरे छोड़ दिए हैं। इसके विरोध में लोगों ने रविवार को मशाल जुलूस और कैंडल मार्च निकाला। सोसाइटी में करीब 250 फ्लैट हैं। इनमें लगभग एक हजार लोग रह रहे हैं। सोसाइटी के लोगों का आरोप है कि परिसर में सुविधाओं के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई। फ्लैट का प्लास्टर झड़ने लगा है। लोगों को निर्बाध और शुद्ध जल आपूर्ति नहीं मिल पा रही। आग से बचाव की उचित व्यवस्था नहीं है। सोसाइटी के लोगों ने रविवार शाम को सोसाइटी में मशाल जूलुस और कैंडल मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया। बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी की।सोसाइटी निवासी लोकेश सिंह ने बताया कि बिल्डर पिछले 10 वर्षों से सिर्फ झूठे वादे कर रहा है। नदीम अहमद ने आरोप लगाया कि सोसाइट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.