गाज़ियाबाद, मार्च 2 -- गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिले की सोसाइटियों में सोमवार को होलिका दहन का आयोजन किया गया। सोसाइटी में निवासियों ने एकसाथ होली पूजन किया और भगवान से सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य की कामना की। इस दौरान रंगों से भी होली खेली गई। राजनगर एक्सटेंशन, क्रॉसिंग रिपब्लिक, सिद्धार्थ विहार, एनएच-9 और ट्रांस हिंडन क्षेत्र समेत करीब 400 सोसाइटी हैं। कुछ सोसाइटी में तीन मार्च को होलिका दहन होगा तो कई सोसाइटी में दो मार्च को होली मिलन समारोह और होली पूजन का सामूहिक आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को अबीर, गुलाल और रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं भी दीं। शाम में होलिका दहन किया गया। गौर कास्केड सोसाइटी और गुलमोहर एंक्लेव सोसाइटी में होलिका दहन किया गया। वहीं, राजनगर एक्सटेंशन और गुलमोहर गार्डन में क्षेत्र की सभी सोसाइटी के पदा...