नोएडा, मई 28 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेटर नोएडा की गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में रखरखाव शुल्क बढ़ाने पर लोगों ने विरोध जताया। लोगों का कहना है कि पहले सुविधाएं सुधारों, फिर शुल्क बढ़ाओ। वहीं, बिल्डर प्रबंधन को शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग से जुड़ा ज्ञापन भी सौंपा। निवासियों का कहना है कि बढ़ा हुआ शुल्क एक जून से लागू करने की तैयारी है। बिना किसी पूर्व सूचना और आम सहमति के प्रबंधन ने अचानक शुल्क बढ़ाने का फैसला लागू कर दिया, जिससे हजारों लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पेयजल, सीवर, रखररखाव आदि के शुल्क में वृद्धि की जा रही है। यह फैसला पूरी तरह एकतरफा है। इससे आम परिवारों का मासिक बजट प्रभावित होगा। लोगों का कहना है कि सोसाइटी में अभी कई बुनियादी समस्याएं लंबित हैं। ऐसे में रखरखाव शुल्क में वृद्धि करना ...