नोएडा, मार्च 14 -- ग्रेटर नोएडा। विक्ट्री वन सोसाइटी में मूलभूत सुविधाएं न मिलने से लोग परेशान हैं। आरोप है कि सोसाइटी के बेसमेंट में कचरा का ढेर लग रहे हैं, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। बिल्डर प्रबंधन और प्राधिकरण से शिकायत करने पर भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। सोसाइटी में रहने वाले राहुल और प्रशांत चौहान ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बिल्डर प्रबंधन द्वारा घरों से निकलने वाले कचरे को एकत्रित कर कर सोसाइटी के बेसमेंट में डाला जा रहा है। इससे बेसमेंट में जाना मुश्किल हो गया है। वहीं संक्रमित बीमारियां फैलने का भी खतरा बना हुआ है। वहीं, मेंटेनेंस प्रबंधन का कहना है कि निवासियों के साथ बैठक करके समस्या का समाधान कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.