नोएडा, मई 29 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट की न्यूटेक ला पालेशिया सोसाइटी में बिजली की समस्या से लोग परेशान हैं। उनका आरोप है कि सोसाइटी में पर्याप्त लोड नहीं है। इसकी वजह से आधी सोसाइटी में रोजाना लाइट कट जाती है। बिल्डर प्रबंधन से शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। सोसाइटी निवासी सोमेश्वर मिश्रा ने बताया कि परिसर में करीब 200 से अधिक परिवार रहते हैं। रोजाना रात में करीब तीन से चार घंटे आपूर्ति बाधित रहती है। इसके बाद डीजी चलाकर बिजली की आपूर्ति की जाती है। डीजी का अतिरिक्त शुल्क लिया जाता है। इस मामले में सोसाइटी के मेंटेनेंस ऑफिस में कई बार संपर्क किया गया, लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...