गाज़ियाबाद, दिसम्बर 13 -- गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित पाम कुंज सोसाइटी के लोगों ने एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार बिल्डर के खिलाफ शनिवार को भूख हड़ताल के साथ प्रदर्शन किया। आरोप है कि सोसाइटी में व्यावसायिक वाहनों को प्रवेश देकर लोगों की सुरक्षा खतरे में डाली जा रही है। महिलाओं और बच्चों ने रात में बाहर निकलना तक बंद कर दिया है। शिकायत के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। राजनगर एक्सटेंशन स्थित पाम कुंज सोसाइटी में 68 विला हैं। सोसाइटी में चार गेट हैं। गेट नंबर तीन के पास चार-पांच दुकानें हैं। आरोप है कि इन दुकानों के बहाने से सोसाइटी में खुलेआम बाहरी व्यावसायिक वाहनों को प्रवेश दिया जा रहा है। अज्ञात लोग बेरोक-टोक आते-जाते हैं। कोई भी कहीं भी वाहन खड़ा कर देता है। गेट तीन के साथ-साथ सोसाइटी के मुख्य गेट नंबर एक से भी व्यावसायिक वाह...