नोएडा, मार्च 5 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। होली के दिन ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किंग्स वुड सोसाइटी में बाउंसर व निवासियों के बीच मारपीट हुई। निवासियों में बाउंसरों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि बुधवार को परिसर में लोग होली खेल रहे थे। लोगों ने बाहर से खाना मंगवाया था। खाने की गाड़ी गेट पर पहुंची तो बाउंसरों ने खाने की गाड़ी को अंदर नहीं आने दिया। इसका निवासियों ने विरोध जताया और पुलिस से शिकायत की। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद खाने की गाड़ी को अंदर भेजा गया। इसके बाद होली खेलने के दौरान फिर से बाउंसर निवासियों से भिड़ गए। आरोप है कि बांसुरों ने निवासियों के साथ मारपीट की। लोगों का आरोप है कि बाउंसर बिना वर्दी पहने इधर-उधर घूमते रहत...