सोसाइटी में बच्ची को गलत तरीके से छूने पर केस दर्ज
गुड़गांव, सितम्बर 28 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। डीएलएफ फेज-3 में स्थित एक सोसाइटी में आठ साल की बच्ची को गलत तरीके से छूने का मामला सामने आया है। बच्ची ने इस हरकत के बारे में परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने रविवार को डीएलएफ फेज-तीन थाने में केस दर्ज किया है। मूल रूप से राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले पिता ने पुलिस शिकायत में बताया कि वह डीएलएफ फेज-तीन स्थित एक सोसाइटी के सर्वेंट क्वाटर में परिवार के साथ रहते है। पीड़िता के पिता ने बताया कि 25 सितंबर को सोसाइटी परिसर में ही आरोपी ने उनकी आठ साल की मासूम बेटी को गलत नीयत से छुआ। घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शिकायत पर डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.