नोएडा, जून 5 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इको विलेज-3 सोसाइटी में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। लोगों का आरोप है कि बीते 10 दिन से रोज सुबह सोसाइटी में पेयजल की आपूर्ति बंद हो जाती है। शुक्रवार को भी सुबह पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई, जिसके चलते लोगों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हुए। सोसाइटी में रहने वाले मृत्युंजय और नवीन ने बताया कि परिसर में करीब 11 टावर हैं, जिनमें लगभग 1,800 परिवार रहते हैं। भीषण गर्मी में लोगों को पर्याप्त पेयजल नहीं मिल पा रहा। उनका कहना है कि पिछले 10 दिनों से यह समस्या लगातार बनी हुई है। सुबह 10 बजे के बाद पानी खत्म हो जाता है और रात आठ-नौ बजे के बाद ही आपूर्ति दोबारा शुरू होती है। इससे लोगों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि शिकायत करने पर बिल्डर प्रबं...