नोएडा, अप्रैल 19 -- ग्रेटर नोएडा,रूपल राठी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में लिफ्ट का रखरखाव ठीक से न होने के कारण लोग परेशान हैं। आरोप है कि दो दिन तक एक टावर में लिफ्ट का संचालन बंद रहा। इसके कारण उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोसाइटी में रहने वाले डीजी शुक्ला ने बताया कि परिसर के आई टावर में शुक्रवार और शनिवार को कई घंटे तक लिफ्ट बंद होने के कारण लोगों को परेशानी हुई। यह समस्या आए दिन किसी न किसी टावर में उत्पन्न हो जाती है। बिल्डर प्रबंधन से शिकायत करने पर भी समाधान नहीं होता। लिफ्ट बंद होने पर सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। लिफ्ट बंद होने से दूध वाले घर तक नहीं आ रहे। अन्य जरूरी सामान भी घर तक लाने में परेशानी हो रही है। लोगों ने प्रशासन से शिकायत ...