नोएडा, अप्रैल 26 -- सख्ती प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई कीनिर्माण कार्य को भी बेसमेंट में डाला जा रहा थाग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। सुपरटेक इकोविलेज-1 सोसाइटी पर प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को 46,200 रुपये का जुर्माना लगाया। गीले और सूखे कचरे के साथ निर्माण कार्य से निकलने वाले मलबे का उचित निस्तारण न किए जाने पर यह कार्रवाई की गई।सुपरटेक इकोविलेज-1 सोसाइटी के निवासियों ने शिकायत की थी कि बेसमेंट को कूड़ा घर में तब्दील कर दिया गया है। सोसाइटी में पांच हजार से अधिक परिवार रह रहे हैं। घरों से निकलने वाले कचरे का निस्तारण करने के बजाय बेसमेंट में डाला जा रहा है। इस पर संज्ञान लेते हुए प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को मौके का निरीक्षण किया तो शिकायत सही पाई गई। सोसाइटी के बेसमेंट में चारों तरफ कचरे ...