गाज़ियाबाद, जनवरी 29 -- गाजियाबाद, कार्यालय संवाददता। क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित जीएच-7 सोसाइटी में बुधवार को बच्ची पर कुत्तों के हमला करने के दूसरे दिन निगम ने कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई की और पांच आक्रामक कुत्तों को वैक्सीनेशन तथा नसबंदी के लिए अपने साथ ले गई। इस दौरान सबसे अधिक आक्रामक कुत्ता पकड़ में नहीं आ सका और बाऊंड्री कूदकर बाहर भाग गया। एओए का कहना है कि सोसाइटी में 60-70 कुत्ते हैं, जो आए दिन बच्चों और लोगों पर हमला करते रहते हैं। निगम से लगातार कार्रवाई की मांग की जा रही है, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। बुधवार को भी सोसाइटी में स्कूल जाते वक्त एक बच्ची पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया था। किसी तरह लोगों ने उसे बचाया। एओए सदस्य सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल बच्ची की हालत ठीक है। घटना के बाद निगम की टीम आई और तीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.