सोसाइटी में किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज
नोएडा, जून 19 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। पुलिस ने ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी-2 रक्षा अडेला सोसाइटी में किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। सोसाइटी के लोगों ने इस मामले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हंगामा किया था। इस घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है। पुलिस संदिग्ध व्यक्ति की तलाश में जुटी है। सोसाइटी में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी बुधवार की शाम दुकान पर दूध लेने गई थी। इसी बीच एक संदिग्ध व्यक्ति ने किशोरी को रास्ते में रोक लिया। पैर में चोट लगने का बहाना बनाकर अंदर तक छोड़ने की बात कही। आरोपी ने बच्ची से लिफ्ट का बटन दबाने को कहा। आरोप है कि जैसे ही लिफ्ट आई तो आरोपी ने बच्ची को अंदर खींच लिया और 14 मंजिला टावर की ऊपरी मंजिल पर ले गया। वहां बच्ची के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की। इसी बीच सोसाइटी के लोग वहां पहुंच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.