गाज़ियाबाद, जून 27 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। उमस भरी भीषण गर्मी के बीच सोसाइटी के लोगों को शुक्रवार की रात और शनिवार को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। इससे लोगों का हाल बेहाल हो गया। राजनगर एक्सटेंशन, सिद्धार्थ विहार और क्रॉसिंग रिपब्लिक की कई सोसाइटी के लोगों ने एक से लेकर तीन घंटे तक की बिजली कटौती की शिकायत की। जीएच-7 सोसाइटी निवासी कपिल खन्ना ने बताया कि रोज दो से तीन घंटे की कटौती हो रही है। इससे डीजी से महंगी बिजली का भुगतान करना पड़ रहा है। यूनिनव हाइट्स सोसाइटी निवासी जीएच श्रीवास्तव का आरोप है कि नो ट्रिपिंग जोन में रोज कई घंटे लाइट नहीं आती। यह भी पढ़ें- सोसाइटी में कई घंटों की बिजली कटौती से लोग परेशान शनिवार को भी डीजी चलाना पड़ा, लेकिन इससे एसी-कूलर नहीं चलने से लोग पसीने से बेहाल रहे। इसी तरह सिद्धार्थ विहार में भी लोगों न...