नोएडा, मार्च 11 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटियों में लगातार प्लास्टर गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसे में लोगों को सुरक्षा की चिंता सता रही है। प्राधिकरण से लगातार शिकायत करने के बाद भी सोसाइटियों का स्ट्रक्चरल ऑडिट कर सोसाइटी की मजबूती नहीं जांची जा रही। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील ग्रीन, विक्ट्री 1, इरोस सम्पूर्णम, पंचशील हाईनिस, इको विलेज तीन, इको विलेज 2, इको विलेज 1, निराला एस्टेट सहित अन्य सोसाइटियों के लोगों ने प्राधिकरण से स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने की मांग की है। अब तक इस पर कोई पहल शुरू नहीं हुई है। लोगों का आरोप है कि बिल्डर प्रबंधन ने फ्लैट बनाते वक्त निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा। इसके कारण कुछ सालों बाद ही प्लास्टर गिरने लगे हैं। स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट से बिल्डिंग की म...