नोएडा, जून 5 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। अजनारा होम्स सोसाइटी को एनपीसीएल की तरफ से चार जून को जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि 15 दिन में आंतरिक बुनियादी ढांचे में सुधार किया जाए। कंपनी के प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि गुरुवार को आंधी और बारिश के बाद बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के बाद एनपीसीएल और विशेषज्ञ टीम द्वारा की गई जांच में आंतरिक बिजली ढांचे में कमी पाई गई। प्रबंधन को नोटिस भेजकर आंतरिक खामियों को दूर करने को कहा है। यह भी पढ़ें- नियामक आयोग ने यूपीपीसीएल पर लगाया 7.18 लाख का जुर्माना, स्मार्ट प्रीपेड मीटर मामले में ऐक्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...