कानपुर, अप्रैल 13 -- कानपुर, संवाददाता। अर्जुन महिला शिल्प कला केंद्र व सोसाइटी के करीब 2.50 करोड़ रुपये हड़पने के मामले में पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर अपने भाई समेत अन्य दो महिलाओं के खिलाफ नजीराबाद में रिपोर्ट कराई है। चंडीगढ़ निवासी बलविन्दर जीत सिंह की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार जीवित रहने के दौरान पिता रंजीत सिंह चंढोक ने किदवई नगर ओ ब्लॉक स्थित एक मकान में अर्जुन महिला शिल्प कला केन्द्र नाम से एक संस्था व सोसाइटी की स्थापना की थी। आरोप है कि भाई गुरजीत सिंह ने सोसायटी की संपत्ति और अधिकार हड़पने के उद्देश्य से उनकी पत्नी प्रिया चंढोक, पिता व लंदन निवासी भाभी तलविन्दर कौर के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर नकली बैठक दर्शाई। इसके बाद उन्हें पत्नी समेत सोसायटी से अलग दिखा दिया। वहीं रतनलाल उद्योग नगर में रहने वाली गीतांजलि द्विवेदी और सोन...