नोएडा, मार्च 5 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट स्थित श्रीराधा स्काई गार्डन सोसाइटी में होली खेलते समय शोर मचाने और डीजे पर नाचने पर विवाद हो गया। इस बीच सुरक्षाकर्मियों और लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पांच सुरक्षाकर्मियों और पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक सोसाइटी परिसर में लोग रंग-गुलाल के साथ डीजे की धुन पर नाच गा रहे थे। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात एक सुरक्षाकर्मी ने कुछ लोगों को शोर न करने के साथ अनुशासन का हवाला देकर टोक दिया। इस बात पर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते अन्य सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की होने लगी। आरोप है कि तीन से चार सुरक्षाकर्मियों ने लाठी से कुछ लोगों की पिटाई कर दी। वहीं, लो...