नोएडा, जुलाई 1 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-34 स्थित सुपरटेक पवेलियन सोसाइटी के व्हाट्सऐप ग्रुप पर एक महिला द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने महिला और एक अन्य व्यक्ति पर जान से मारने की धमकी देने और झूठे केस में जेल भिजवाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सेक्टर-34 स्थित सुपरटेक पवेलियन सोसाइटी निवासी अरुण कुमार चौधरी ने पुलिस को बताया कि सोसाइटी में रहने वाले वकार अहम ने 27 मई को व्हाट्सऐप ग्रुप में एक पोस्ट डाली। उसमें उन्होंने लिखा था कि हमारी प्यारी भूरी लापता है। आरोप है कि इस पर सोसाइटी में रहने वाली रीतू मैथ्यू ने उस पोस्ट पर लिखा कि यह अरुण चौधरी के रूप में हमारी सोसाइटी में मौजूद है। इसके कुछ समय बाद उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दी। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह पोस्ट उन्होंने और सोसाइटी के लोगों ने पढ़ी...