गुड़गांव, मई 10 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। सेक्टर-90 स्थित श्रीवर्धमान फ्लोरा के निवासियों ने रविवार को उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह के आवास के बाहर बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग की तरफ से सोसाइटी को जारी कब्जा प्रमाण पत्र पर सवाल उठाए। उद्योग मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस रिहायशी सोसाइटी में करीब पौने छह सौ फ्लैट हैं। मौजूदा समय में करीब पौने पांच सौ परिवार इस सोसाइटी में रह रहे हैं। आरोप है कि साल 2020 में फ्लैट का कब्जा बिल्डर ने दिया था। साल 2022 में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने कब्जा प्रमाण पत्र जारी किया। यह भी पढ़ें- बरसात से पहले शहर में जलभराव रोकने के लिए तैयारी प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उनकी सोसाइटी में सीवर शोधन संयंत्र नहीं है। इसकी जांच किए बिना ही ...