नोएडा, फरवरी 1 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट की अजनारा होम सोसाइटी के बेसमेंट में रविवार को तीन फीट तक एसटीपी का पानी भर गया। आरोप है कि इससे लोगों के गिरने का खतरा है। सोसाइटी निवासी चंदन और दिनकर ने बताया कि एसटीपी के पाइप से पिछले कई दिनों से बेसमेंट में पानी लीक हो रहा था। धीरे-धीरे इसका स्तर बढ़ता गया। रविवार को अचानक पाइप फट गया और बेसमेंट में करीब दो से तीन फीट ऊपर तक पानी भर गया। इस कारण अधिक बदबू आ रही है। लोगों को बेसमेंट में जाने से डर लग रहा है। लोगों का कहना है कि अगर रात के समय कोई व्यक्ति वाहन निकालते समय पानी में गिर जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है। प्राधिकरण से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...