फिरोजाबाद, अप्रैल 12 -- थाना खैरगढ़ क्षेत्र में एलयूसीसी सोसाइटी बैंक के अधिकारियों ने अभिकर्ता बनाए तथा इन अभिकर्ताओं के जरिए लोगों का धन निवेश कराया। महीनों तक निवेश करते रहे लोगों को जब धन वापस करने की बारी आई तो उन्हें धन वापस नहीं किया। अभिकर्ताओं ने पुलिस थाने के भी चक्कर लगाए, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस मामले में एक अभिकर्ता ने थाने में शाखा प्रबंधक सहित तीन के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। खैरगढ़ के कुबेरपुर निवासी नाहर सिंह का कहना है कि एलयूसीसी सोसाइटी बैंक की हाथवंत शाखा में सुपर स्टार क्लब मेंबर जावेद अहमद, मुख्य प्रबंधक जालौन मनीष पांडे तथा शाखा प्रबंधक हाथवंत रामू कुशवाहा ने कहा कि यह सोसायटी कृषि मंत्रालय भारत सरकार में पंजीकृत है। उन्होंने स्टांप पर भी इसका शपथ पत्र देते हुए कहा कि सोसायटी आरडी, एफडी, सुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.