सोसाइटी के चार टावरों में पेयजल संकट से परेशानी
नोएडा, जून 8 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। सुपरटेक इको विलेज-3 सोसाइटी में पेयजल की समस्या लगातार बनी हुई है। सोमवार को भी सोसाइटी के चार टावरों में दोपहर के समय पेयजल खत्म हो गया। इसके बाद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। सोसाइटी में रहने वाले और नवीन मृत्युंजय ने बताया कि परिसर के 11 टावरों में करीब 1800 परिवार रहते हैं, जो पिछले कई दिनों से पेयजल के कम प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं। रोजाना किसी न किसी टावर में पेयजल की समस्या सामने आ जाती है। कई फ्लैटों में बीच-बीच में पेयजल आना बंद हो जाता है, जबकि जिन घरों में पेयजल पहुंच रहा है वहां भी प्रेशर इतना कम है कि एक बाल्टी भरने में काफी समय लग जाता है। सोमवार को दोपहर 12 बजे करीब चार टावरों में पेयजल आपूर्ति बंद हो गई, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.