नोएडा, मार्च 16 -- ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ला रेजिडेंशिया सोसाइटी के गेट पर निवासियों का सोमवार को तीसरे दिन धरना जारी रहा। लोगों ने धरनास्थल पर विरोध जारी रखने के साथ लैपटॉप से अपना कार्य भी निपटाया। महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने बताया कि परिसर में करीब 2200 परिवार रहते हैं, लेकिन लोगों को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल रहीं। इसके कारण सोसाइटी के लोग मुख्य गेट नंबर 1 के पास टेंट लगाकर लोग प्रदर्शन पर बैठे हैं। सोसाइटी में रहने वाली सुमिल जलोटा ने बताया कि बिल्डर प्रबंधन मेंटेनेंस शुल्क में वृद्धि करने के बाद भी सुविधाओं में कटौती कर रहा है। ऐसे में लोगों ने प्रदर्शन पर बैठने का निर्णय लिया है। यह प्रदर्शन करीब 13 दिन तक जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.