नोएडा, जुलाई 1 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। गैलेक्सी नॉर्थ एवेन्यू 2 सोसाइटी के लोग गेट के सामने अवैध मार्केट लगने से परेशान है। आरोप है कि सोसाइटी मार्केट में अवैध दुकानों की संख्या बढ़ती जा रही है। वाहनों को गेट में अंदर घुसने में ही 15 से 20 मिनट लग जाते हैं। सोसाइटी के एओए पूर्व अध्यक्ष दीपक भट्ट ने बताया कि बी टावर के पास फायर एग्जिट गेट है, जिसके पास में ही सोसाइटी मार्केट बनी हुई है। इस गेट से एंबुलेंस, बड़े वाहनों व दमकल विभाग की गाड़ी का आवागमन हो सकता है, जिसके सामने ही अब एक दुकानों का संचालन हो रहा है। इससे लोग परेशान हो चुके हैं। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शाम 7:00 के बाद इस गेट को पूरी तरह से बंद करना पड़ता है, नहीं तो बाहर के लोग सोसाइटी के अंदर घुसकर उत्पाद मचाते हैं। वहीं, प्राधिकरण से भी इसको लेकर कई बार शिकाय...