नोएडा, फरवरी 23 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी के टावर की लिफ्ट में रविवार शाम एक बच्चा आधे घंटे तक फंसा रहा। हवा न मिलने से उसको सांस लेने की तकलीफ होने लगी। कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला गया। परिजनों ने टावर के सामने मेंटेनेंस प्रबंधन के विरुद्ध हंगामा किया। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला बता रही है कि उनका शाम के समय बच्चा लिफ्ट में सवार हुआ। अचानक लिफ्ट रुक गई। थोड़ी देर बाद जब बच्चा नहीं आया तो उन्होंने जाकर देखा कि वह लिफ्ट में फंसा है। उन्होंने प्रबंधन के कर्मचारियों से इस मामले की शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। कड़ी मशक्कत के बाद आधे घंटे में उनके बच्चे को सुरक्षित बाहर निकल गया। महिला का आरोप है कि लिफ्ट का पंखा भी काम नहीं कर रहा था, जिसके कारण ...