फरीदाबाद, मई 3 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में बहुमंजिला इमारतों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन आग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण हजारों परिवार खतरे के साये में रह रहे हैं। यहां आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। ग्रेटर फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और सूरजकुंड रोड स्थित अधिकांश सोसाइटियां अपने निजी फायर फाइटिंग सिस्टम के भरोसे हैं, जो बड़े हादसे की स्थिति में पर्याप्त नहीं माने जाते। नियमित देखभाल के अभाव में यह खराब हो जाते हैं और ऐन मौके पर काम नहीं करते। बता दें कि फरीदाबाद में सेक्टर-15ए, सेक्टर-25, सेक्टर-31, एनआईटी, बल्लभगढ़ और सराय ख्वाजा में दमकल विभाग यह सराय ख्वाजा, ओल्ड फरीदाबाद, एनआईटी और बल्लभगढ़ में क्षेत्र में लगने वाली आग को कवर करते हैं। समय से पहुंचकर आग पर काबू पाने की दिशा में काम करते ...