रांची, मार्च 2 -- मांडर, प्रतिनिधि। केंद्रीय कीर्तन भजन समिति कटैया के तत्वावधान में सोसई आश्रम परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समिति के सदस्य, श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। समारोह की शुरुआत देवी-देवताओं के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ की गई। इसके पश्चात तीन ओंकार एकात्मता मंत्र एवं विजय महामंत्र के सामूहिक उच्चारण से वातावरण भक्तिमय हो उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक स्वर में मंत्रोच्चार कर आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम के दौरान कई घंटे तक भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। भक्ति गीतों की प्रस्तुति से पूरा आश्रम परिसर गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने ताली और मृदंग की थाप पर भजनों का आनंद लिया और सामूहिक कीर्तन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामन...