बक्सर, मार्च 17 -- युवा के लिए ---- प्रोत्साहित मासिक शैक्षिक ई-पत्रिका बोधिका के मार्च अंक का विमोचन शैक्षणिक प्रयासों व उपलब्धियों को पत्रिका के जरिए साझा करें बक्सर, हमारे संवाददाता। आधुनिक तकनीक के साथ जिला शिक्षा कार्यालय भी जुड़ गया है। सोशल मीडिया हैंडल यूट्यूब, फेसबुक, ट्यूटर व इंस्टाग्राम की शुरुआत हुई है। इसके माध्यम से शिक्षा से जुड़ी विभिन्न जानकारी शिक्षक, छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को दी जाएगी। इससे शैक्षणिक व्यवस्था दुरुस्त होगा। उक्त बातें मंगलवार को डीईओ संदीप रंजन ने कही। बताया कि विभाग की मासिक शैक्षिक ई-पत्रिका बोधिका के मार्च अंक का विमोचन हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि बोधिका जिले में संचालित शैक्षणिक नवाचारों, विद्यालयी गतिविधियों एवं विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रभावी मंच प्रदान कर रही है। इस प्रकार की पहल...