सोशल मीडिया से मिली मदद, स्वजन तक पहुंची सुहानी
कौशाम्बी, मई 7 -- थाना कड़ा धाम क्षेत्र के भोला चौराहा पर बुधवार शाम लगभग पांच बजे एक करीब सात वर्षीय बालिका अकेली मिली। डायल-112 पर सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे थाने लाकर महिला हेल्प डेस्क पर बैठाया। पूछताछ में बालिका ने अपना नाम सुहानी पुत्री विजय कुमार, माता सुनीता, निवासी सिराथू थाना सैनी बताया। पुलिस ने तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचित किया और सोशल मीडिया के माध्यम से बालिका की तस्वीर व जानकारी प्रसारित की। इसकी मदद से बालिका को उसके परिजनों तक पहुंचाया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर सीमा सरोज की मौजूदगी में बालिका ने अपने पिता और नानी की पहचान की। दोनों ने भी बालिका को अपनी पुत्री/नातिन बताया। पुलिस ने बालिका को आवश्यक सलाह देकर पिता और नानी की सुपुर्दगी में सकुशल सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.