बिहारशरीफ, अप्रैल 30 -- युवती से सहयोगियों की मदद से युवक का कराया अपहरण, मांगी फिरौती पुलिस ने युवक को किया बरामद, आरोपित युवती गिरफ्तार पावापुरी, निज संवाददाता। शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के पांची गांव निवासी सागर रविदास के 22 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार के अपहरण का मामला बुधवार को चर्चा में रहा था। पुलिस ने अपहृत को बरामद कर लिया है। एक युवती को गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान पावापुरी ओपी क्षेत्र के चोरसुआ गांव निवासी रामधीन की पुत्री संध्या कुमारी के रूप में की गयी है। उससे पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया के माध्यम से उसने युवक से दोस्ती की। फिर उसे धोखे से पावापुरी बुलाया और अपने दोस्तों की मदद से उसका अपहरण कर परिजनों से छह लाख रुपये फिरौती की मांग करने लगी। पिता की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई ...