दरभंगा, फरवरी 27 -- सिंहवाड़ा। भरवाड़ा नगर पंचायत स्थित मध्य सह उच्च माध्यमिक विद्यालय भरवाड़ा संस्कृत में भयमुक्त वातावरण निर्माण के तहत छात्र-छात्राओं के बीच संवाद किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने सोशल मीडिया से दूर रहने की नसीहत छात्रों को दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर हो रहे फ्रॉड से बचें। सोशल मीडिया की अच्छाई एवं बुराई के संबंध में वक्ताओं ने विस्तार से बताया। बच्चों से नशे से दूरी बनाये रखने का संकल्प दिलाया। साथ ही शिक्षकों व छात्रों को सुरक्षा के विषय में जानकारी दी गई। किसी तरह की कोई समस्या हो तो पुलिस प्रशासन से तुरंत सहयोग के लिए फोन करने को कहा गया। मध्य विद्यालय भरवाड़ा के एचएम मनोज कुमार निधि ने बताया कि विद्यालय के प्रति ऐसा वातावरण तैयार करें जिससे निर्भीक होकर छात्र-छात्राएं अध्ययन कर सकें। उच्च माध्यमिक व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.