समस्तीपुर, मई 9 -- बिथान। प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरदौनी में आयोजित गोष्ठी में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक महताब आलम ने की। शिक्षक अरविंद ने बच्चों को मोबाइल गेम एवं सोशल मीडिया से दूर रखकर किताबों और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने की अपील की। इसके अलावा मध्याह्न भोजन, बच्चों के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं समय पर टीकाकरण को लेकर भी अभिभावकों को जागरूक किया गया। शिक्षकों ने बाल विवाह और बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए बच्चों को शिक्षा से जोड़कर रखने का आह्वान किया। प्रखंड के अन्य विद्यालयों में भी आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- बच्चों को जिम्मेदारी के साथ अभिभावक करें शिक्षित विभाग का मानना है कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों के नामांकन, विद्यालय में ठहराव तथा शिक्ष...