आरा, जून 20 -- आरा, एसं। युवा भरत तिवारी सोशल मीडिया पर लंबे समय से सक्रिय रहा है। खासकर फेसबुक के साथ उसका गहरा लगाव रहा है। उसने अपने फेसबुक पेज पर कई महीनों से सिस्टम के खिलाफ कड़े और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। हाल के दिनों में पिस्टल दिखाने और पुलिस के साथ गाली-गलौज की वीडियो भी खुद ही लाइव के माध्यम से साझा करता रहा है। इस बीच करीब दर्जनभर वीडियो भरत ने फेसबुक लाइव किया है। उसी फेसबुक लाइव का आखिरी लाइव भरत के जीवन का आखिरी पल साबित हुआ। जब उसने पुलिस के सामने अपना पिस्टल फेंककर लाइव खत्म किया। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया से था लगाव, फेसबुक लाइव संग अंतिम सांस तब चारों ओर यह खबर फैल गई कि भरत पुलिस के साथ मुठभेड़ में पुलिस की गोली का शिकार हो चुका है और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- बेलगाम पुलिसवालों ने की हत्या...