इटावा औरैया, मार्च 17 -- ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लोगों को झांसा देकर पैसे कमाने का लालच देने वाले एक गिरोह का साइबर सेल की जांच में खुलासा हुआ है। सोशल मीडिया और टेलीग्राम चैनल के माध्यम से ऑनलाइन गेम का प्रचार कर युवाओं को लुभाया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि इस संबंध में एक प्रार्थना पत्र 21 नवंबर 2025 को मिला। प्रार्थना पत्र एक अज्ञात व्यक्ति की ओर से भेजा गया, जिसने खुद को रोहतक हरियाणा का एक चर्चित गायक कलाकार बताया। हालांकि प्रार्थना पत्र में शिकायतकर्ता ने अपना पूरा नाम पता और मोबाइल नंबर दर्ज नहीं किया, जिससे उससे संपर्क नहीं हो सका। इसके बावजूद शिकायत में लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लेते हुए जांच साइबर सेल को सौं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.