देहरादून, मार्च 6 -- प्रभा खेतान फाउंडेशन के चौथे संस्करण में एस्ट्रो लॉजर व लेखक शालिनी मोदी के साथ भारतीय एस्ट्रोलॉजी, पुराण, वेद आदि पर चर्चा की गई।उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कई चीजें आ रही हैं जो आधा ज्ञान होता है उससे नुकसान हो सकता है।  प्रभा खेतान फाउंडेशन का यह चौथा संस्करण है जो राइट सर्कल व अहसास के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। एस्ट्रोलॉजर व वेद पुराणों की जानकारी राशी सोबती ने विभिन्न विषयों पर संवाद किया। वहीं उन्होंने लोगों के सवालों के जवाब  भी दिए। कार्यक्रम में मेथोलॉजी विद माडर्न लाइफ इन रास इन डिवाइन रिलेशनशिप पर संवाद किया। वहीं उनकी नई पुस्तक द इटरनल सन द लेजसी ऑफ सूय देवा पर भी चर्चा की गयी। लेखिका शालिनी मोदी ने बताया कि इस तरह के संवाद उन्हांने देश के विभिन्न शहरों में किए और पहली बार मसूरी में किया गया...