नई दिल्ली, मई 9 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता पिछले कुछ दिनों से दिल्ली विश्वविद्यालय में होने वाली स्नातक परीक्षाओं को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है। जिसमें तिथियों में बदलाव,शिक्षकों की परीक्षा में ड्यूटी और स्नातक परीक्षा के दिन दूसरे विषयों की परीक्षा सहित कई मुद्दे छाए हैं। कई लोग तो सोशल मीडिया पर इसके मीम भी बना रहे हैं। कई लोग लिखी गई पोस्ट पर कमेंट भी कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- DU Exam Date Sheet 2026: अब संडे को भी होंगे एग्जाम, दिल्ली यूनिवर्सिटी ने बदला पूरा शेड्यूलपरीक्षा तिथियों में बदलाव डीयू के दौलत राम कॉलेज के शिक्षक नवीन गौड़ सोशल मीडिया पर लिखते हैं कि विश्वविद्यालय की ओर से दो फाइनल डेटशीट जारी की जा चुकी हैं और अंतिम डेटशीट इसी सप्ताह गुरुवार को जारी हुई। उन्होंने आशंका जताई कि इसे फाइनल कहा जा रहा है, लेकिन फिर भी...